वसंत पंचमी 2021 : मां सरस्वती देगी धन और ऐश्वर्य का आशीर्वाद, राशि अनुसार करें ये उपाय

By: Ankur Fri, 12 Feb 2021 3:42:16

वसंत पंचमी 2021 : मां सरस्वती देगी धन और ऐश्वर्य का आशीर्वाद, राशि अनुसार करें ये उपाय

आने वाली 16 फरवरी, 2020 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि हैं जिसे हर साल विद्या की देवी मां सरस्वती के जन्मोत्सव रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन मां सरस्वती की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता हैं। मां सरस्वती का आशीर्वाद आपको विद्या, समृद्धि, सुख, धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति करवाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको राशि अनुसार किए जाने वाले उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें वसंत पंचमी के दिन किया जाना चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि : भगवान हनुमान की पूजा कर उनके बाएं चरण का सिन्दूर लेकर वसंत पंचमी से नित्य तिलक करें तथा हनुमान चालीसा का पाठ करें। विद्या व बुद्धि के लिए 'ऐं' का जप करें।

वृषभ राशि : इमली के पत्ते 22 नग लेकर 11 पत्ते माता सरस्वती के यंत्र या चित्र पर चढ़ाएं। 11 पत्ते अपने पास सफेद वस्त्र में लपेटकर रखें, सफलता मिलेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,vasant panchami 2021,vasant panchami measures,measures according to the zodiac sign ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, वसंत पंचमी 2021, वसंत पंचमी के उपाय, वसंत पंचमी राशिनुसार उपाय

मिथुन राशि : भगवान गणेश का यथा उपचार-पूजन कर यज्ञोपवीत चढ़ाएं तथा 21 दूर्वादल के अंकुर 21 बार 'ॐ गं गणपतये नम:' का जप कर चढ़ाएं। विद्या प्राप्ति के विघ्न दूर होंगे।

कर्क राशि : माता सरस्वती के यंत्र या चित्र पर 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:' जप कर आम के बौर चढ़ाएं।

सिंह राशि : 'ॐ ऐं नम:।।' गायत्री मंत्र 'नमो ऐं ॐ' से संपुटित कर जपें, लाभ होगा।

कन्या राशि : पुस्तक, ग्रंथ इत्यादि दान करें तथा 'ॐ ऐं नम:' का जप करें।

तुला राशि : पुस्तक ग्रंथ तथा सफेद वस्त्र किसी ब्राह्मण कन्या को पूजन कर दान करें तथा श्वेत मिठाई खिलाएं। 'ॐ ऐं नम:' का जप करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,vasant panchami 2021,vasant panchami measures,measures according to the zodiac sign ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, वसंत पंचमी 2021, वसंत पंचमी के उपाय, वसंत पंचमी राशिनुसार उपाय

वृश्चिक राशि : माता सरस्वती का पूजन कर श्वेत रेशमी वस्त्र चढ़ाएं तथा कन्याओं को दूध से बनी मिठाई खिलाएं। 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:' का जप करें।

धनु राशि : माता सरस्वती का पूजन करें तथा श्वेत चंदन चढ़ाएं, श्वेत वस्त्र दान करें।

मकर राशि : सूर्योदय के पहले ब्राह्मी नामक औषधि का सेवन कर 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:' से मंत्रि‍त कर पी लें। सफलता कदम चूमेगी।

कुंभ राशि : माता सरस्वती का पूजन कर कन्याओं को खीर खिलाएं तथा 'ॐ ऐं नम:' जपें।

मीन राशि : अपामार्ग की जड़ शास्त्रीय तरीके से निकालकर पुरुष अपनी दाहिनी भुजा तथा स्त्री अपनी बाईं भुजा पर 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:' की 11 माला, स्फटिक माला से कर सफेद वस्त्र में बांधकर धारण करें।

ये भी पढ़े :

# वास्तु नियमों के अनुसार करें घर में रंगों का प्रयोग, खुशियों से भर जाएगी जिंदगी

# भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई थी बरकत के लिए ये 5 चीजें, आप भी जानें

# राशि अनुसार मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

# राजसी ठाट-बाट से जीते हैं नीली आंख वाले, जानें पुतली के रंग से व्यक्ति का स्वभाव

# ना करें पर्स में इन 5 चीजों को रखने की गलती, धन के साथ स्वास्थ्य पर भी पड़ता हैं बुरा असर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com